बढ़ रहा पौंग डैम का स्तर, छोड़ा जा सकता है पहले से ज्यादा पानी

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला स्थित पौंग डैम का स्तर बढ़ रहा है। पौंग डैम में 90 हजार क्यूसेक की दर से पानी आ रहा है। ऐसे में सोमवार को रविवार के मुकाबले ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है।

यह जानकारी डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने दी है। उन्होंने बताया कि पंडोह से पानी छोड़ने के चलते पौंग डैम का स्तर बढ़ रहा है।

रविवार को बीबीएमबी प्रशासन ने पानी छोड़ने का फैसला लिया था। रविवार को गेट खोले गए। करीब 22 से 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर से बात हुई है। पौंग डैम में 90 हजार क्यूसेक की दर से पानी आ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पानी छोड़ा जा सकता है। आज यानी सोमवार को रविवार के मुकाबले ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है।

डीसी डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि अभी पौंग डैम का स्तर 1372 फीट तक है। साथ ही स्टोर करने की क्षमता 1410 फीट है। 1390 फीट खतरे का निशान है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बीबीएमबी से निरंतर संपर्क में है। उन्होंने दरिया के किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पशुओं को भी वहां से हटा लें। आपात स्थिति में संबंधित प्रशासन से संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...