बड़े पर्दे पर आज पहली बार दिखेगा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

दुनिया के 190 देशों में आईपीएल के बहाने लाइव हो चुका धर्मशाला का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आज पहली बार बड़े पर्दे पर भी नजर आएगा। अभिनेता रणवीर सिंह की देश को पहला विश्वकप दिलाने वाली भारतीय टीम पर बनी फिल्म ‘83’ (आज) शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

इस फिल्म के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पहुंचकर रणवीर सिंह ने क्रिकेट के गुर सीखे थे। यहां पर फिल्म के लिए कुछ दृश्य भी फिल्माए गए थे। 2019 में अभिनेता रणवीर सिंह धर्मशाला आए थे। इस दौरान उन्होंने एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।

उन्हें यह बारीकियां 1983 की वर्ल्ड विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे बलविंद्र सिंह संधू ने सिखाई थीं। इस दौरान 1983 में देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर कपिल देव भी मौजूद रहे थे।

फिल्म में कपिल देव की भूमिका अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैं। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में करीब सात दिन तक अभिनेता रणवीर सिंह रुके थे। इस दौरान उन्होंने एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास किया था।

आमिर खान और राहुल द्रविड़ कर चुके हैं विज्ञापन

इससे पहले भी स्टेडियम में अभिनेता आमिर खान भी विज्ञापन के सिलसिले में आ चुके हैं। क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी यहां आकर एक विज्ञापन कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...