बड़ी लापरवाही! 10 साल से बगैर परमिट के चल रही थी HRTC बस, ऐसे हुआ खुलासा

--Advertisement--

बड़ी लापरवाही! 10 साल से बगैर परमिट के चल रही थी HRTC बस, ऐसे हुआ खुलासा

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में राज्य परिवहन निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिलासपुर जिला में एक एचआरटीसी बस पिछले 10 सालों से बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रही थी। लेकिन विभाग गहरी नींद में सोया हुआ था।

हैरानी की बात यह है कि बस में स्कूली व कॉलेज के बच्चों का आना-जाना लगा रहता था। ऐसे में यदि कोई बड़ा हादसा पेश आता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? मामले में निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे है।

बता दें कि इस घटनाक्रम का पता चला जब बिलासपुर से गुरु का लाहौर रुट पर जाने वाली ये बस 2 दिन से रूट पर नहीं जा रही थी। लोगों ने निगम के कर्मचारियों को फोन किया तो पता चला कि यह रूट एक दिन पहले बंद कर दिया गया है।

कारण जानने का प्रयास किया तो खुलासा हुआ कि बस बिना परमिट के ही दौड़ रही थी। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से एचआरटीसी की इस लापरवाही के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

एचआरटीसी आरएम विवेक लखनपाल के बोल

जब इसके बारे में एचआरटीसी के आरएम विवेक लखनपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बस का कोई भी परमिट नहीं है। यह बस पिछले 10 सालों से ऐसे ही चल रही थी। इसलिए इस रूट को बंद कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...