बड़ी बहन की किडनियां खराब, डोनेट करने छोटी बहन आगे आई तो परिवार ट्रांसप्लांट करवाने में लाचार

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत रजियाणा 53 मील में एक परिवार बीमारी के बाद भटकने को मजबूर है। पंचायत के वार्ड-2 निवासी राजेश कुमार की पत्नी सोनिका कुमारी की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। कोरोना काल से पहले राजेश की नौकरी चली गई थी। इसके बाद घर पर मेहनत-मजदूरी कर पत्नी की देखभाल कर रहे हैं।

ज्वालाजी में रहने वाली सोनिका की बहन रेणु एक किडनी डोनेट करने को तैयार है लेकिन अस्पताल में ट्रांसप्लांट का खर्चा इतना अधिक है कि भरना मुश्किल हो रहा है। राजेश ने नौकरी के दौरान जो कुछ कमाया था वह पत्नी की बीमारी पर लगा चुका है।

छोटी बहन बोली-दीदी के बच्चे छोटे, मैं जिंदा देखना चाहती हूं

सोनिका की छोटी बहन रेणु ने बताया कि उनके बच्चे बहुत छोटे हैं। मैं अपनी मर्जी से दीदी के लिए किडनी डोनेट कर रही हूं। कई जगह पढ़ा है कि एक किडनी से जी सकते हैं। बहन की सांसें चलती रहें, इसके लिए ट्रांसप्लांट के लिए भी पैसे जुटा रहे हैं। सोनिका ने बताया कि सभी टैस्ट हो गए हैं। छोटी बहन के आगे आने से उम्मीद जगी है।

आईआरडीपी में नहीं है परिवार

पीड़ित सोनिका ने बताया कि पहले पति नौकरी करते थे तो सब ठीक था। पहले आईआरडीपी में थे लेकिन बाद में परिवार का नाम काट दिया गया। हिमकेयर कार्ड का फायदा तो मिल रहा है लेकिन दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।

जितना हो सकेगा, पंचायत करेगी मदद : प्रधान

पंचायत रजियाणा 53 की प्रधान संतोष कुमारी ने बताया कि पहले यह परिवार आईआरडीपी में था लेकिन पिछली पंचायत में इनका नाम काट दिया था। इन्हें अंत्योदय में डालने के लिए बीडीओ से आग्रह किया गया है।

जैसे ही आदेश मिलते हैं, इनका नाम पहले डाला जाएगा। स्थानीय विधायक अरुण कुमार को भी मामले में बता दिया गया है। परिवार की जितना हो सकेगा, मदद की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा भूकंप की 121वीं बरसी: 4 अप्रैल को मनाया जाएगा आपदा जागरूकता दिवस

हिमखबर डेस्क  जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा 4 अप्रैल 2026 को...

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...