शाहपुर – नितिश पठानियां
उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र एटीसी, शाहपुर में नेशनल नेचर कैंपिंग प्रोग्राम में बोह, धरीनी, कनेाल, भलेड, तलाह और निहारिका स्कूल के बच्चों को वृत्तचित्र (डोक्यूमेंटरी) दिखाकर ‘हेंड आॅन साईंस‘ एक्टिविटि करवाई जिसमें बच्चों को साईंस से सम्बधित कई गतिविधियाँ करवाई।
इसमें दिनेश शर्मा गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल टंग नरवाना के रसायन प्राध्यापक ने बच्चों को ‘हैंडस आॅन साईंस‘ एक्टिविटि के बारे में विस्तार से जानकारी द और बच्चों को एटीसी, शाहपुर के इंचार्ज सुंनदा पठानिया द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए और काँगड़ी धाम का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में एटीसी स्टाफ और साईंस के अध्यापक भी मुख्य रूप से शामिल रहे और तीन दिवसीय कैंप को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।

