
ज्वाली – अनिल छांगू
ब्लॉक स्तर पर युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतलाहड मैं आज सभी प्रतिभागियों का प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य तरसेम सिंह जी ने बच्चों को बधाई दी और जिला स्तर पर होने वाले युवा सांसद प्रतियोगिता जोकि शाहपुर में आयोजित होगी इस पर सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया।
प्रधानाचार्य ने कहा की ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत एवं अध्यापक साथियों का सही मार्गदर्शन का नतीजा है और उन्होंने आशा जताई की जिला स्तर पर भी स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय होगा।
ये रहे मोजुद
इस अवसर पर अश्विनी गुलेरिया, राजीव पठानिया ,मैडम मीनू, दलजीत कौर, रंजीत कौर,मदन लाल, मैडम निशी, सरिता कुमारी, रविन्द्र सिंह, श्याम सिंह, रनेश कुमार मुकेश राठौर, अर्चना कुमारी ,सुनीता कुमारी साक्षी देवी, मनीषा कुमारी ,अनिता कुमारी ,दीप्ति सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
