
रक्कड़/जसवां प्रागपुर- आशीष कुमार
बच्चों का परीक्षा सीजन शुरू हो गया है ।। इसलिये बच्चो के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देर रात चलने वाले डी जे सिस्टम ,और फालतू में होने वाले वाले ध्वनि प्रदूषण के उनकी पढ़ाई में कोई परेशानी ना हो इसके लिये रक्कड़ थाना प्रभारी चिरन्जी शर्मा ने अपने थाना अधिकार क्षेत्र के अंर्तगत चेतावनी जारी की है।
थाना प्रभारी रक्कड़ चिरन्जी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च महीना शुरू हो गया है। आजकल बच्चो की परीक्षाए शुरू होनी है। बच्चों का भविष्य दाव पर लगा होता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति सुबह और रात में ध्वनि प्रदूषण ना करे अन्यथा उनपर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।।
जब इस बाबत कुछ विद्यार्थियों से बात की तो उन्होंने SHO रक्कड़ चिरन्जी शर्मा का आभार व्यक्त किया है। जिन्होने परीक्षाओ के चलते विद्यार्थियों के बारे में सोचा।
