बग्गी के समीप बीबीएमबी नहर में कूदने के बाद युवती सहित दो लापता

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बग्गी के समीप एक युवक और युवती बीबीएमबी नहर में कूद गए। युवती के नहर में बह जाने की सूचना है। वहीं, युवक को बचाने पहुंचे उसके पिता के भी नहर में बहने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान नहर में कूदे युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि युवती और बचाए गए युवक के पिता लापता है। युवती शकरोहा गांव की बताई जा रही है।

युवक का पिता नलसर पंचायत के गांव बोरा (दरबाथू) का बताया जा रहा है। युवक-युवती ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी खुलासा नहीं हो पाई है। पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुट गए हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...