
बग्गा/कुठेड़-महिंद्र सिंह
ज्वाली उपमंडल के अधीन बग्गा गांव का एक सैनिक देश की सेवा करते करते श्रीनगर में हृदय गति रुकने से शहीद हो गया। जैसे ही सैनिक के शहीद होने का समाचार घर वालों को मिला तो पूरे गांव में खामोशी छा गई। शहीद हरवंस लाल 55 वर्षीय पुत्र प्यार सिंह निवासी बग्गा आईटीबीपी के हेडक्वार्टर श्रीनगर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। जो गत दिन हृदय गति रुकने से शहीद हो गये।
शहीद हरवंस लाल का आज 5वें दिन तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बग्गा में पहुंचा तो सारा गांव चीखों पुकार से गूंज उठा। और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। शहीद हरवंस लाल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव श्मशान घाट में किया गया।
जब तक सूरज चांद रहेगा हरवंस तेरा नाम रहेगा के नारों से गांववासियों ने शहीद को दी अंतिम विदाई
शहीद के साथ आई सेना की टुकड़ी, और पुलिस बल द्वारा हवा में फायर करके शहीद को सलामी दी गई। शहीद हरवंस लाल के बेटे गौरव कौशल ने शहीद को मुखाग्नि दी । शहीद हरबंस लाल अपने पीछे 3 लड़के और पत्नी छोड़ गया।
वंही जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने भी शहीद के घर पहुंचकर शहीद के परिवार को सांत्वना दी । और शहीद को सलामी दी। उन्होंने कहा कि शहीद की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनका हर सुख-दुख में साथ दिया जाएगा।
इस मौके पर जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर , समाजसेवी संजय गुलेरिया , नायब तहसीलदार कोटला जीवन कुमार, एएसआई कोटला संजय शर्मा, पंचायत प्रधान मदन राणा, सहित काफी लोगों ने शहीद को नम आंखों से विदाई दी।
