बगली में अग्नि की भेंट चढ़ी कबाड़ की दुकान

--Advertisement--

Image

गगल – नितिश पठानियां

बगली के आसपास जंगलों में लगी आग ने आज बगली के नजदीक एक कबाड़ की दुकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित मालिक बलदेव कुमार ने तुरंत फायर ब्रिगेड धर्मशाला को फोन किया। जिस पर अग्निशमन विभाग के फायरमैन जेआर ठाकुर की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू में पा लिया। लेकिन फिर भी सारा ही कबाड़ अग्नि की भेंट चढ़ गया।

बलदेव ने बताया के लगभग 20000 का नुकसान हुआ है बलदेव ने बताया कि यह हादसा रात को होता तो शायद काफी नुकसान हो जाता। धर्मशाला से आए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार, झड़ू राम, अशोक कुमार व ड्राइवर कुलदीप कुमार ने भी बड़ी मुस्तैदी से आग को काबू पा लिया।

इस अवसर पर गगल पुलिस थाना की एएसआइ रविंदर कुमार व मुख्य आरक्षी उत्तम चद भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। इन दिनों गर्मी का माहौल है और तापमान में भी वृद्धि हुई है, इस लिए आग की घटनाओं से सतर्कता बहुत जरूरी है।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को आग से निपटने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा। वहीं यह भी कहा कि जब भी कहीं आग लगती है तो इसकी सूचना दमकल विभाग को तुरंत दें ताकि आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

दमकल विभाग आग की घटनाओं को रोकने के लिए तैयार है। सही समय पर सही सूचना मिल जाए तो आग का नुकसान काफी कम रह सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...