ज्वाली: आंवल पंचायत ठेहडू में लगी आग, कड़ी मुशक्कत के बाद पाया काबू

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत आंवल ठेहडू के गांव ठेहडू के जंगल में लगी आग पर कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 7 बजे जंगल में आग की लपटे उठती दिखाई दी। कुछ ही पलों में आग ने एक भयंकर रूप धारण कर लिया। आग जंगल में धीरे धीरे फैलती चली गई।

आग की इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वन विभाग कर्मियों को सूचित किया गया और जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जूट गए तथा वन कर्मियों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मुशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पा लिया गया है।

इस आग जनी में इसमें लाखों की संपत्ति, हरे भरे वृक्ष और जंगली जानवर बच सके। लोगों से भी अपील की जाती है कि गर्मियों में कहीं भी आग ना लगाएं क्योंकि गर्मियों में जंगलों में आग लगने की सम्भावना ज्यादा रहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: हमीरपुर में 2 नाबालिग अचानक लापता, परिवार परेशान; पुलिस ने शुरू की तलाश

हमीरपुर में दो नाबालिगों के अचानक लापता होने का...