
बकलोह, भूषण गुरूंग
आज बकलोह के आसपास के इलाकों में 75 वा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। ककीरा एक्स सर्विसमैन लीग के लीग क अध्यक्ष कैप्टन पूर्ण सिंह की अगुवाई में एक्स सर्विसमैन लीग के प्रागण में ध्वजारोहण किया गया वही छोटी सी 5 साल की गुड़िया सायना गुरंग द्वारा देश भक्ति गीत मे प्रस्तुति दी।
उन्होंने कहा कि आज भी देश को भूत पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़े तो वो अपने देश के लिए बलिदान देने को तैयार है। वही ककीरा बाजार में भी नवीन गुरूंग की अगुवाई में उनके दुकान के आगे वही के वरिष्ठ नागरिक कस्तूरी लाल मल्होत्रा द्वारा मुख्या अतिथि के रूप मे शिरकत कर के 75 वा गणतंत्र दिवस का सभी लोगो को बधाई देते हुए ध्वजारोहण किया गया।
वही ककीरा स्कूल के प्रधानाचार्य दिले मोहमद द्धारा सभी स्टाफ एसएमसी सदस्य और पंचायत प्रतिनिधियों के सामने 75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजा रोहन किया गया। वही सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं के साथ स्वतंत्रता दिवस के बारे में प्रकाश डाला ।
वही प्रधाननाचार्य जगजीत आजाद द्वारा भी शहीद आशीष थापा वरिष्ट माध्यंमिक पाठशाला घटासनी में भी ध्वजा रोहन किया गया। बकलोह गोरखा सभा के सभा पति विजय गुरुग द्वारा गोरखा सभा भवन मे बहुत ही धूमधाम से 75 वा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजा रोहन किया गया। और सभी लोगो को जल पान करवाया गया।
साथ ही ककीरा कस्वा में उमेश प्रधान और ककीरा जरई में इंदु वाला द्वारा भी अपने अपने पंचायतो में ध्वजा रोहन किया गया । वही राजेश्वरानंद भारती नसिंग इंसीटूट के प्रधानाचार्य और ट्रस्टीयो द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही साधारण रूप से मनाया गया।
