फ्यूज बदलने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा टी-मेट, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

शिमला के तहत आने वाले क्षेत्र सुन्नी में एक टी-मेट की बिजली के पोल से गिरकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि टी-मेट खेमेंद्र (26) निवासी गांव थली तहसील करसोग जिला मंडी इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड सैक्शन डढेवग में फ्यूज बदलने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा था कि तभी काम करते समय अचानक उसका पांव फिसल गया और वह पोल से नीचे गिर गया।

हालांकि बिजली को काट दिया गया था। वहां पर उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने खेमेंद्र को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल सुन्नी पहुंचाया, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में काम पर गए अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

गौर रहे कि पिछले 2 दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते काफी ज्यादा फिसलन हो गई थी।

लोहे का पोल होने के चलते कर्मचारी का पांव फिसल गया। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...