फोरलेन से छत तोड़ती हुई आंगन में गिरी कार, चार घायल

--Advertisement--

फोरलेन से छत तोड़ती हुई आंगन में गिरी कार, चार घायल

मंडी – अजय सूर्या

मंडी बाईपास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है, जहां कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जानकारी के अनुसार बाईपास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक i20 कार (HP 34E 7966) सड़क से अनियंत्रित होकर घर की छत तोड़ती हुई आंगन में जा गिरी।

हादसा अर्धरात्रि लगभग 1:30 बजे टनल संख्या-6, मलोरी के पास पेश आया। कार में चार युवक सवार थे, जो विन्द्रावनी से लौट रहे थे। कार के अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मकान मालिक, सेवानिवृत्त डीएसपी ब्रह्मदास व उनकी पत्नी, सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज आर्य ने तुरंत घायलों की मदद की और प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

सुकेती खड्ड के समीप स्थित फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चारों युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल युवक मंडी के मराथू गांव के रहने वाले हैं। ये हादसा उस समय हुआ जब वे अपने एक दोस्त को विन्द्रावनी टनल संख्या-7 के पास बस में बिठाने के बाद लौट रहे थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...

जल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में...

वन विकास निगम के कर्मियों को 3% DA, 21 हजार वेतन लेने वालों को बोनस

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन...

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...