फोरलेन कम्पनी के निर्माण कार्य की खुली पोल, मिट्टी पर बिना नींव के लगा दिया डंगा

--Advertisement--

पहली बरसात ने फोरलेन निर्माणाधीन कम्पनी की खोली पोल

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

पठानकोट मण्डी नेशनल हाइवे का कार्य जोरों पर है लेकिन फोरलेन निर्माणाधीन कंपनी के कार्य की पहली बरसात ने पोल खोल कर रख दी है। आपको बता दें कि भाली में पैट्रोल पम्प के नजदीक फोरलेन कम्पनी द्वारा लगाए गए डंगे ने यह साबित कर दिया है कि कम्पनी द्वारा नियमों के विपरीत कार्य किया जा रहा है।

आपको बता दें कि करीबन 5 महीने पहले भाली के समाजसेवी युवक अमन राणा ने कम्पनी के खिलाफ नियमों के विपरीत कार्य करने पर इस डंगे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व एनएचएआई को शिकायत सौंपी थी।

जिसमे उंन्होने कहा था कि कम्पनी द्वारा नियमों के विरुद्ध कार्य करके सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। जिसमें 35 मील क्षेत्र में कंपनी द्वारा पहले पहाड़ी में मिट्टी का मलबा फेंका ओर उसी कच्चे मलबे पर बहुत बड़े बड़े दो डंगो का निर्माण नियमों के विरुद्ध कर दिया।

इनका वेस कच्ची मिट्टी पर बना दिया और उसी कच्ची मिट्टी के नीचे साथ मे एक नाला है, जो आने बाले समय मे इस मिट्टी को वहाकर ले जाएगा और करोड़ों रुपयों से बने डंगे मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन कम्पनी व उच्चाधिकारियों ने एक न सुनी।

अब परिणाम सामने आ गया है। बरसात में नाले में आए पानी से मिट्टी पर लगाए गए डंगे की नींव बिल्कुल सामने आ गई है। वहीं सभी बुद्धिजीवियों ने एनएचएआई से मांग उठाई है कि इस डंगे को दोबारा से लगाया जाए और नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाली कम्पनी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...