फोरलेन कंपनी द्वारा नियमों को दरकिनार कर रिहायशी मकान के पास फैंका गया मलबा

--Advertisement--

बोले एसडीएम से की थी शिकायत, नहीं हुई कोई कार्यवाही

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अधीन 32 मील में फोरलेन कंपनी द्वारा खुदाई के मलबे को सड़क किनारे फैंक देने से मकान को खतरा बना हुआ है जोकि बरसात के मौसम में कहर बरपा सकता है। फोरलेन कंपनी द्वारा खनन मेटीरियल को 32 मील निवासी अनिल कुमार के घर के नजदीक फैंका गया है जिससे घर के दोनों ओर ऊंचे पहाड़ बन गए हैं।

अनिल कुमार ने बताया कि  परियोजना को संभालने वाली कंपनी द्वारा मिट्टी को  डंपिंग साइट में फेंकने की बजाए मेरे घर के पास फैंक दिया गया है जिससे मकान को काफी क्षति हो सकती है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर मिट्टीयुक्त पानी घर के आंगन में आ जाता है।

उन्होंने बताया कि अगर बरसात तक इस मिट्टी को नहीं हटाया गया तो यह मलबा घर को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि बरसात से पहले इस मलबे को नहीं उठाया गया तो कोई भी अनहोनी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि मार्च महीने में इसकी शिकायत एसडीएम जवाली को दी गई थी तथा तब आश्वासन भी मिला था कि खनन मेटीरियल को अतिशीघ्र हटा दिया जाएगा लेकिन आजतक न तो कंपनी का कोई कर्मचारी आया और न ही एसडीएम ज्वाली की ओर से कोई कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने कहा कि अगर मेरे मकान को कोई नुकसान हुआ तो उसके लिए प्रशासन व फोरलेन कंपनी जिम्मेवार होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु व कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार व डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल से मांग की है कि कंपनी द्वारा गलत तरीके से फैंके गए मलबे को जल्द से जल्द हटवाया जाए ताकि कोई अनहोनी न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...