फिर जारी हुआ अलर्ट: बारिश, बर्फबारी और तूफान, आठ जिलों को रहना होगा सतर्क, 4 दिन बढ़ेगी मुश्किल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रदेश में मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखाने वाला है। लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि मौसम विभाग ने आगामी 28 और 29 मार्च को पूरे प्रदेश के लिए भारी बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के गोंदला में करीब 1 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि कुकुमसेरी में 1.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इसके अलावा किन्नौर और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है।

फिलहाल राज्य के मध्य और मैदानी इलाकों में धूप और बादलों का मिला-जुला खेल जारी है, जिससे तापमान में अधिक बढ़ौतरी नहीं हो रही है और सुबह-शाम ठंड बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च से प्रदेश को प्रभावित करेगा। 28 और 29 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

28 मार्च को 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा और 29 मार्च को 40-50 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में इस दौरान मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार विक्षोभ का असर केवल मार्च के अंत तक ही सीमित नहीं रहेगा। 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

हालांकि, इन दिनों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खराब मौसम और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए बागवानों और किसानों को अपनी फसलों के बचाव के लिए उचित कदम उठाने का सुझाव दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...