फिर उठी रिज मैदान पर स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, जयंती पर बोली प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

शिमला, 23 जून – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि जहां तक राष्ट्र स्तर के नेताओं की बात है तो वीरभद्र सिंह भी राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। उन्होंने राष्ट्र को भी अपनी सेवाएं दी। ऐसे में रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर देखना चाहती है।

दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि रिज मैदान पर राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमा स्थापित होती है। ऐसे में सरकार रिज के आसपास स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करेगी।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि आज के दिन प्रदेश के कोने-कोने से लोग उन्हें याद करने शिमला पहुंचने थे। यह तीसरा साल है जब वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन वह लोगों के दिलों में है और प्रदेश भर के लोग उन्हें आज याद कर रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने प्रदेश के लोगों की सेवा की है। वह प्रदेश के सभी लोगों के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि हम सभी उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश के सामान्य से लेकर जनजातीय क्षेत्रों तक विकास के काम किए है। हम सभी उन्हीं के दिखाए गए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...