फास्ट फूड उद्यमी बनने की कला सीख रही हैं भाटी की महिलाएं

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भाटी में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय महिलाएं पारंपरिक पकवानों के साथ-साथ कई नए-नए व्यंजन एवं फास्ट फूड बनाना भी सीख रही हैं।

इस शिविर में महिलाओं को पाक-कला के माध्यम से उद्यमी बनने के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है। वीरवार को हमीरपुर के खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी ने भी शिविर का दौरा करके प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट, गुरप्यारी और अन्य अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी को शिविर की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...