फार्मा कंपनी के पैकिंग मैटीरियल स्टोर में लगी आग, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल

बद्दी के गुल्लरवाला स्थित एमडीसी फार्मा कंपनी के पैकिंग मैटीरियल के स्टोर में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया है। बद्दी-साई रोड पर गुल्लरवाला गांव के समीप एक फार्मा कंपनी के पैकिंग मैटीरियल के स्टोर रूम में सुबह पौने 11 बजे अचानक धुआं उठने लगा। इसे देखकर कंपनी के कामगार उसे बुझाने में जुट गए।

इस रूम में कोई भी कामगार तैनात नहीं था। आग को तेजी से फैलता देखकर कंपनी ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही बद्दी, नालागढ़ व वर्धमान से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने कुछ ही समय बाद आग पर काबू पा लिया।

कंपनी के प्लांट हैड बीरपाल ने बताया कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। जिस रूम में आग लगी, वहां पर कोई भी कामगार नहीं था और यहां पर लाखों रुपए का पैकिंग मैटीरियल रखा हुआ था। नुक्सान का जायजा लिया जा रहा है। फायर ऑफिसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग से पैकिंग मैटीरियल को नुक्सान हुआ है। नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। उधर, बद्दी पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...