फार्मा कंपनी के ईएसआईसी व ईपीएफ कामगारों ने कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष

मलकू माजरा स्थित कंपनी के कामगार को पिछले एक वर्ष से ईएसआई फंड जमा न होने से कामगारों को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। इस समस्याओ को लेकर वीरवार को कामगारों ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक से मिले तथा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनका हक मिलना चाहिए।

मलकू माजरा स्थित कंपनी में कामगार सुभाष कुमार, सुशील, रोशन लाल, विरेंद्र कुमार, विकास, सुरेंद्र, शहर सिंह व मनीष ने बताया कि उनका करीब पिछले एक साल से कामगारों से ईएसआई फंड व पीएफ का अंशदान जमा नहीं हुआ है। जिससे कामगारों को अब डिप्सेंपसरी में स्वास्थ्य उपचार नहीं हो रहा है। कामगारों ने इस बारे में इंटक प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत दी है। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष इस मामले में ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक आर गुणसेकरण, उपनिेदशक पीवी गुरंग व एसएमडी ड़ॉ. अमित से मिले।

उन्होंने निदेशक को बताया कि कामगारो को उत्पीडऩ हो रहा है। उनके वेतन से ईएसआईसी का अंशदान काट लिया गया है। लेकिन जमा न होने से उन्हें स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। इस कंपनी में 80 फीसदी से अधिक लोग हिमाचली है। क्षेत्रीय निदेशक ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व रिजनल बोर्ड के सदस्य बबलू पंडित को आश्वासन दिया कि इस शिकायत को जल्द ही मुख्यालय भेजा जाएगा तथा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान बीबीएन इकाई के अध्यक्ष देवराज शर्मा, उपाध्यक्ष शमशेर खान, बीओसीडब्लूय के जिला अध्यक्ष अभय सोनी, अजय शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...