हिमखबर डेस्क
फर्जीवाड़ा करने के आरोप में विजिलेंस कुल्लू ने चार इंजीनियरों सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है। सरकार से अनमुति मिलने के बाद विजिलेंस ने शनिवार को कुल्लू में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 से 2009 में सैंज जलविद्युत परियोजना (एसएचईपी) के निर्माण के दौरान गौरव कपूर और गुंजन कपूर की ओर से खरीदी गई भूमि के टुकड़े पर घर दिखाकर 15,22,051 रुपये का मुआवजा प्राप्त किया गया है।
इसमें तीन इंजीनियर एचपीपीसीएल और एक निजी इंजीनियर था। इसने इस मकान की वेल्यू लगाई थी। इसकी शिकायत विजिलेंस को 2014 को मिली थी और सरकार से इसकी अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अब सरकार ने इसकी मंजूरी दी है।
डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि शनिवार को कुल्लू विजिलेंस थाना में आईपीसी की धारा 420,120 बी और धारा 13 (2) पीसी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत हुआ है। डीएसपी ने कहा कि इसमें दो भाइयों द्वारा ली गई जमीन पर मुआवजे के लिए फर्जी मकान दिखाया गया।
डीएसपी ने कहा कि विजिलेंस ने सेवानिवृत इंजीनियर पीके टंडन, सेवानिवृत इंजीनियर केएल हंगल, सेवानिवृत इंजीनियर डीके जम्वाल, गौरव कपूर, गुंजन कपूर, राधे श्याम सहित मकान का मूल्यांकनकर्ता निजी इंजीनियर बीडी गुप्ता शामिल है।
राहुल नाथ डीआईजी विजिलेंस मंडी जोन के बोल
सात लोगों के खिलाफ विजिलेंस ने कुल्लू में मामला दर्ज किया है। फर्जीवाड़ा का यह मामला पुराना है। अनुमति मिलने के बाद केस पंजीकृत हुआ है और मामले की जांच की जा रही है

