फरबरी माह में इंस्टॉल करें नगर निगम में स्ट्रीट लाइट, नहीं तो रद्द होगा टेंडर: नैहरिया

--Advertisement--

Image

नगर निगम धर्मशाला में लंबित कार्य शुरू न होने पर ब्लैक लिस्ट होंगे ठेकेदार
धर्मशाला- राजीव जस्वाल
नगर निगम धर्मशाला में 17 वार्डों में इंस्टाल होने वाली 7000 स्ट्रीट लाइट फरबरी माह में ही स्थापित नहीं हुई, तो कम्पनी का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही नगर निगम धर्मशाला में ठेकेदारों की लेट-लतीफी के कारण लंबित पड़े विकास कार्यों पर भी विधायक विशाल नैहरिया ने सख्ती बरतने की निर्देश जारी किए हैं।
सालों से विकास कार्य का ठेका लेकर बैठे ठेकेदारों ने काम शुरू कीयूँ नहीं किया, इसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर उन्हें ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा। सोमवार को नगर निगम धर्मशाला की साधारण बैठक हुई।
बैठक में विधायक विशाल नैहरिया ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में नगर निगम धर्मशाला के अंतर्गत चले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक विशाल नैहरिया ने विकास कार्यों को लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा करने के निर्देश जारी किए।
बैठक में नगर निगम धर्मशाला महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचन्द गलोटिया, पार्षद तजेंद्र कौर, रेखा शर्मा, मोनिका पठानिया, नीनू शर्मा, राजकुमारी, संतोष शर्मा, अनुज धीमान, सुषमा, देवेंद्र जग्गी, अनुराग धीमान, स्वर्णा देवी, सविता कार्की, किरण, रजनी व्यास, डिंपल शर्मा मौजूद रहीं।
स्मार्ट सिटी का कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी
स्मार्ट सिटी परियोजना अधिकारियों के साथ विधायक विशाल नैहरिया ने बैठक की। बैठक में वर्तमान में स्मार्ट सिटी परियोजना का माध्यम से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। विधायक विशाल नैहरिया ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। इससे पूर्व ग्राम पंचायत ढगवार के त्रेम्बलू में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं, जबकि गोरखा भवन श्यामनगर में महिला मंडल के साथ बैठक की।
इस मौके पर हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य सुनील मनोचा, भाजपा मंडल धर्मशाला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सहदेव, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनीता शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता प्रेरणा शर्मा, ढगवार पंचायत प्रधान सुषमा कुमारी, बीडीसी सदस्य विपन डोगरा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...