फतेहपुर में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा पटवारी

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर के तहत एक पटवारी को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी गांव बटाहड़ी,डाकघर लोहारा तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में पटवार वृत बड़ी बतराहण (राजा का तालाब) के तहत बतौर पटवारी तैनात है।

उसको जगदीश चंद पुत्र स्वर्गीय बंता राम निवासी
गांव कुतकाना डाकघर कुठण्डल तहसील फतेहपुर की शिकायत पर गिफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विजिलेंस धर्मशाला बलबीर जसवाल ने बताया कि जगदीश चंद ने विजिलेंस को शिकायत सौंपी कि जमीन की निशानदेही की एवज में उक्त पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा है।

इस पर विजिलेंस ने टीम गठित की और जाल बिछाया, जिसमें आरोपी फंस गया। सोमवार को जब पटवारी निशानदेही के लिए कुतकाना आया और शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि मांगी तब विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मामले की आगामी छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...