
फतेहपुर में रातों रात पोस्टर लगने से राजनीतिक उबाल आ गया है। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में भाजपा की ओर से रैहन क्षेत्र में खोले गए कार्यालय के बाहर बीती रात लगाए गए पोस्टरों ने फतेहपुर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
फतेहपुर- अनिल शर्मा
फतेहपुर में रातों रात पोस्टर लगने से राजनीतिक उबाल आ गया है। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में भाजपा की ओर से रैहन क्षेत्र में खोले गए कार्यालय के बाहर बीती रात लगाए गए पोस्टरों ने फतेहपुर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। पोस्टरों में भाजपा की टिकट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार की फोटो के साथ साफ शब्दों में लिखा है कि फतेहपुर की जनता करे पुकार, अब की बार चक्की पार, चक्की पार। ऐसे पोस्टर कुछ समय पहले भी रैहन क्षेत्र में लगाए गए थे। अब पोस्टर किसने व किस मंशा से लगाए हैं यह तो जांच का विषय है।
अब रातों रात लगाए गए पोस्टरों से कुछ लोगों का दिन का चैन जरूर उड़ा रखा है। रंगीन पोस्टर में प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार के फोटो के साथ लिखा है कि कृपाल परमार गो बैक, गो बैक बाहरी व्यक्ति नहीं चलेगा – नहीं चलेगा, अबकी बार चक्की पार, चक्की पार। लेकिन इस पोस्टर के साथ किसी भी संस्था, संगठन या व्यक्ति ने अनपा नाम नहीं दिया है। न ही इन पोस्टरों में प्रिंटिंग करने वाली प्रेस का कोई नाम है।
