फतेहपुर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास व जुर्माना की सजा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल 

 

नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने और फिर दुष्कर्म करने के आरोपी को दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 20 हजार रुपए का जुर्माना भरने के भी आदेश दिए हैं।

 

यह सजा स्पैशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो धर्मशाला कृष्ण कुमार की अदालत ने सुनाई है। इस मामले की पैरवी कर रहे सरकारी वकील रामदेव चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना फतेहपुर में सितम्बर, 2015 को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था।

 

 

इस दौरान पीड़िता के परिजनों ने एक व्यक्ति पर आरोप जड़ा था कि उसने उनकी नाबालिग बेटी को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। न्यायालय पहुंचे इस केस में 30 गवाह पेश किए गए।

 

वहीं गवाहों के बयानों और अन्य सबूतों के आधार पर स्पैशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो धर्मशाला कृष्ण कुमार की अदालत ने आरोपी को दोष सिद्ध होने पर 7 वर्ष कठोर कैद की सजा के साथ-साथ 20 हजार रुपए जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।

 

वहीं इस मामले के अन्य 2 आरोपियों पर दोष सिद्ध न होने की सूरत में उन्हें बरी कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...