फतेहपुर उपचुनाव के लिए BJP ने सतपाल सत्ती को नियुक्त किया कोऑर्डिनेटर

--Advertisement--

Image

फतेहपुर,अनिल शर्मा

भाजपा ने फतेहपुर उपचुनाव के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को समन्वयक नियुक्त किया है। इसके साथ ही उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को प्रभारी एवं वन मंत्री राकेश पठानिया को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव में अपनी हार को देख कांग्रेस नेता आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चारों नगर निगमों में भाजपा बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है, जिससे कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी 64 वार्डों में 64 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें युवा एवं अनुभवी चेहरों का चयन करके तालमेल बिठाने का प्रयास किया गया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट के बाद प्रदेश सरकार ने ज्वालामुखी ट्रस्ट से 2 कर्मचारियों को कांगड़ा के लिए स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्व सरकार के समय में की गई थी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक बाजार के कारण पैट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ौतरी हुई है। इसके बावजूद महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...