फंदे पर लटका मिला 13 वर्षीय बच्चे का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू 

भवारना पुलिस थाने के तहत आती ग्राम पंचायत साम्बा के कुहना हल्दरा में 13 वर्षीय बच्चे द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है।

मृतक मुनीष के परिजनों ने शक जताया कि बेटे को किसी ने फंदे से लटकाया था। उन्होंने कहा कि जब वह शाम को घर लौटे तो बेटे का शव फंदे से लटका हुआ था।

उधर, पुलिस ने भी धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना 4 अप्रैल की है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से मामले में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, घटनास्थल पर बच्चा फंदे से लटकता पाया गया था, जिसे घरवालों ने ही उतारा था।

काम से घर लौटे तो फंदे पर लटका मिला बेटा

मृतक मुनीष के पिता संतोष कुमार और माता सुमना देवी ने बताया कि मुनीष उनका इकलौता बेटा था और हाल ही में 9वीं कक्षा में हुआ था।

उन्होंने बताया कि उनके घर बैजनाथ बीड़ के गुनेड़ में हैं और यहां वह कमरा किराए पर लेकर चरान का काम करते हैं। 4 अप्रैल को वह घर से काम पर निकले थे और बेटा घर पर अकेला था।

शाम को जब घर आए तो बेटे का शव फंदे से लटका हुआ था। पिता ने बताया कि मुनीष को भांजे ने फंदे से उतारा था।

परिवार का आरोप है कि बेटा स्वस्थ था और फंदा लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। पुलिस मामले की पूरी जांच करे ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।

पंचायत को नहीं दी गई थी जानकारी

ग्राम पंचायत साम्बा की प्रधान जिंदो देवी ने बताया कि बच्चे की मौत के बारे में पंचायत को जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन लोगों से जानकारी मिली थी कि उनका बेटा बीमार था, जिसे डाॅक्टर के पास भी ले गए थे, घटना संबंधी कोई जानकारी नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा

एसएचओ भवारना संजीव गौतम ने बताया कि बच्चे के शव काे पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल घटनास्थल को देखकर कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...