पढ़ाई करने नानी के घर आई युवती से दुष्कर्म, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पांवटा साहिब उपमंडल में पढ़ाई करने के लिए नानी के घर आई 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता के परिजनों ने बताया मिश्रवाला का हनीश पिछले कुछ माह से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था।

हनीश का दोस्त साजिद उनकी बेटी से मिला। उसकी बेटी को कहा कि हनीश से एक बार बात कर लो तो वह तुम्हें तंग नहीं करेगा। वह हनीश से मिलने को राजी हुई। हनीश जबरन उसे घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद हनीश फिर घर के चक्कर काटने लगा। एक दिन घर पर किसी के न होने पर उसने उनकी बेटी को अगवा किया और पांवटा साहिब ले गया।

दूसरे दिन उनकी बेटी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। बेटी ने उन्हें सारी बात बताई। वे पुलिस चौकी जा रहे थे कि रास्ते में हनीश मिल गया और उसने हमें और बेटी को पीट दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...