प्रेई पंचायत में फेरीवालों के आने पर रोक

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

पुलिस थाना शाहपुर के तहत पंचायत प्रेई के पंचायत प्रधान राजेश चौधरी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर बिना अनुमति और पंजीकरण के आने वाले प्रवासी फेरी वालों व मांगने वालों पर पंचायत प्रेई ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

पंचायत द्वारा सभी अपने चुने हुए पंचों से भी कहा कि अपने-अपने वार्ड में जो भी कोई व्यक्ति बिना परमिशन आता है या ठहर रहा है, उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, जिस भी व्यक्ति के घर में कोई प्रवासी पर व्यक्ति ठहरता है, वह घर वाला व्यक्ति भी पंचायत तथा पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि प्रेई पंचायत पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आती है।

सभी प्रवासियों को पंचायत कार्यालय में अनुमति लेकर पुलिस चौकी में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अगर कोई प्रवासी बिना अनुमति या पंजीकरण पाया जाता है, तो 3000 रुपये जुर्माना व उसके विरुद्ध कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत निवासियों से भी इसके लिए सहयोग करने की उसके अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...