प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR

--Advertisement--

शिमला, 14 मई – नितिश पठानियां

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति को लेकर विवादित ट्वीट करने पर पुलिस ने एक शख्स के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है। कांग्रेस ने झूठा व तथ्यहीन ट्वीट करने का आरोप लगाते हुए शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामला राजधानी शिमला में सामने आया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद गुप्ता निवासी छोटा शिमला ने पुलिस में शिकायत दी है कि दिनांक 10 मई को अनूप वर्मा नामक शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा के नाम पर 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का झूठा व निराधार ट्वीट किया है।

इसके जरिये लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रचार किया है।उन्होंने शिकायत में कहा है कि अनूप वर्मा ने यह ट्वीट संसदीय चुनाव के दौरान किया है, ताकि ऐसे फर्जी और झूठे ट्वीट से कांग्रेस की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

लोगों के मन में कांग्रेस के प्रति नफरत की भावना पैदा हो तथा उन्हें चुनाव में नुकसान भी उठाना पड़े। शिकायत के मुताबिक ये ट्वीट गलत तथ्यों पर आधारित है और इससे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि उक्त शख्स द्वारा किए गए झूठे, मनगढ़ंत ट्वीट से हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में काफी आक्रोश है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153,469, 500 व 505 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...