प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नूरपुर ब्लाॅक में तैनात जेबीटी शिक्षक किया निलंबित, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने नूरपुर ब्लाॅक के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डन्नी में तैनात जेबीटी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक को निलंबित करने के कार्यालय आदेश डिप्टी डायरैक्टर एलीमैंटरी एजुकेशन ने जारी कर दिए हैं। शिक्षक के खिलाफ ड्यूटी में कोताही बरतने का आरोप था।

इस बारे कई शिकायतें डिप्टी डायरैक्टर कार्यालय में शिक्षक के खिलाफ पहुंची थीं। जब इन शिकायतों की जांच-पड़ताल करने के लिए प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण किया गया तो इस दौरान शिक्षक अपनी ड्यूटी से गायब पाया गया।

इसके बाद जेबीटी शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। स्कूल से निलंबित किए गए शिक्षक को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में तैनात कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग मोहिंद्र कुमार के बोल 

उधर, जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग मोहिंद्र कुमार ने बताया कि जेबीटी शिक्षक को डयूटी में कोताही बरतने पर निलंबित किया गया है। अगर भविष्य में भी कोई शिक्षक इस तरह की कोताही बरतता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...