प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर सुधेड़ के मंदिर में कीर्तन का आयोजन।
शाहपुर – कोहली
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की पंचायत सुधेड़ के मंदिर में कृपालेश्वरी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया ।
मंदिर में सुबह से ही कीर्तन शुरू हो गया ।महिलाओं ने श्री राम जी का गुणगान किया। इस अवसर पर लड्डू भी बांटे गए।मंदिर में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान रेणु बाज़वारिया ,अंजू धीमान ,प्रभा, नीलम, गायत्री ,इंदु,पल्लवी,वीना कपूर,ललिता, मोनिका, सचना ,मोनिका ,शीला, गगना,सुनीता ,उषा ,इना, अनु ,स्वीटी, मीना ,सुनीता,सावित्री,अमिता।

