प्राकृतिक खेती से उगाई 4000 क्विंटल मक्की खरीदी : सी.पालरासू

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में 2 लाख किसान जुड़ चुके हैं प्राकृतिक खेती से, कृषि विभाग के सचिव ने सेरा में आयोजित किसान मेले में दी जानकारी

हमीरपुर 10 दिसंबर – मखबर डेस्क

कृषि और बागवानी विभाग के सचिव सी.पालरासू ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रही है और इस विधि से पैदा की गई फसलों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के प्रयोग से उगाई गई फसलों के मुकाबले ज्यादा दाम दे रही है। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की 30 रुपये और गेहूं 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है।

मंगलवार को गांव सेरा के विश्राम गृह में आतमा परियोजना की ओर से आयोजित किसान मेले में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सी.पालरासू ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लगभग 4000 क्विंटल मक्की की खरीद की है, जिससे किसानों को अच्छी आय हुई है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक लगभग 2 लाख किसान रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों को छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपना चुके हैं और प्रदेश की लगभग 36 हजार हैक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है।

सी.पालरासू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यभार संभालते ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आय बढ़ाने की दिशा में कई बड़े निर्णय लिए हैं। प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दूध के दामों मंे भी भारी वृद्धि की गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में किसान मेलों के आयोजन के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के लिए अपना पंजीकरण करवाएं।

इससे पहले, आतमा के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन शर्मा, उपपरियोजना निदेशक डॉ. राजेश कुमार और डॉ. राकेश धीमान ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा किसानों का स्वागत किया और जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती की उपलब्धियों की जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राज्य परियोजना निदेशक हेमिस नेगी, जाइका के परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, जायका के वरिष्ठ सलाहकार बलजीत संधू, खंड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुनीत दत्त, सदस्य रमेश पराशर, पंचायत प्रधान सोनिया ठाकुर, उपप्रधान तिलकराज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...