प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियनों ने विधायक भवानी पठानिया को सुनाया दुखड़ा

--Advertisement--

Image

विधायक भवानी पठानिया ने पदों को भरवाने का दिया आश्वासन।

ज्वाली – व्युरो

हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान व महासचिव किशोरी लाल की अध्यक्षता में फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया से मिला तथा उनको अपनी समस्या से अवगत करवाया।

प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान व महासचिव किशोरी लाल ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश के 2300 स्कूलों में लाइब्रेरियन के पद रिक्त चल रहे हैं जिस कारण लाइब्रेरियों में पड़ीं लाखों की किताबों को दीमक चाट रही है।

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लाइब्रेरियनों की संख्या 20हजार हो चुकी है तथा अभी भी सरकार लाइब्रेरियनों के कोर्स करवा रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 771 पदों को भरने की घोषणा की लेकिन यह फ़ाइल वित्त विभाग में ही फंस गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई मर्तबा भाजपा की सरकार बनी और कांग्रेस की भी सरकार सत्तासीन हुई लेकिन प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियनों को रोजगार नहीं दिया गया।

हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियन आज भी रोजगार की आस में बैठे-बैठे 50 साल पार हो गए हैं। रोजगार न मिलने पर प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियन दिहाड़ी लगाने को मजबूर हैं।

लाइब्रेरियनों को बैंकों का कर्ज चुका पाना मुश्किल हो रहा है। लगातार लाइब्रेरियन की ट्रेनिंग करवाई जा रही है तथा अगर रोजगार ही नहीं देना है तो फिर सरकार ट्रेनिंग क्यों करवा रही है।

प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान व महासचिव किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों में रिक्त चल रहे लाइब्रेरियनों के पदों को भरा जाए ताकि बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियनों को रोजगार मिल सके।

विधायक भवानी पठानिया का आश्वासन:

विधायक भवानी पठानिया ने संघ को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोब्रेरियनों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंजना, प्रेस सचिव मीनाक्षी, महासचिव वीरेंद्र खीरी, कोषाध्यक्ष संजय धीमान, ममता, सुरेखा, जितेंद्र, नीतू, महेंद्र मन्हास, दीपक, महेश, केशव, संजय चौधरी, शुभलता राणा इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...