प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे मुख्यमंत्री, परिवार सहित त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रयागराज महाकुंभ में अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि महाकुंभ हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और विश्वास को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति सम्पूर्ण विश्व में विशिष्ट स्थान रखती है और इतिहास के पन्नों में यह बात प्रमाणित है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

ये रहे उपस्थित 

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी व विधायक कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...