प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी – विधायक केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

विधायक केवल पठानिया ने हारचकियाँ के धार व छांब आपदा प्रभावितो से मिले।

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मिलने हारचकियाँ के धार छांब में विधायक केवल सिंह पठानिया पहुँचे। मौके पर घरों के हुए नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि जिन घरों को नुकसान हुआ है, उनको मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 25-25हजार देने व जो घर रहने लायक नहीं है, उनके प्रभावितों को एक एक लाख देने के निर्देश थे लेकिन यहां केवल 5-5 हजार रुपये क्यों दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को जल्द निर्देश दिए कि जो घर बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुके है उन प्रभावितो को एक एक लाख तुरंत प्रदान करें। साथ ही बाकी क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को 25-25 हजार रुपये दें।

वहीं विधायक केवल पठानिया ने मंदिर में जनता की समस्याओं को सुना तथा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया बाकी समस्याओं के निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचना की तेजी से बहाली तथा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के साथ उनके पुनर्वास को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। जिसके लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में इस आपदा से उभरने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत,पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण के कार्यों को और गति देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इंसान बड़ी मेहनत से अपने लिए आशियाना बनाता है जिसके क्षतिग्रस्त होने के दुख को वे महसूस कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिए 1 लाख रुपए दिए जा रहे हैं जबकि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए घरों तथा भूमिहीन हुए परिवारों के लिए सरकार और मदद करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है।

उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग को सड़क की सोलिंग तथा बेरिंग करने के साथ जरूरी जगहों पर डंगे लगाने के भी निर्देश दिये।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह ,विद्या प्रकाश पूर्व प्रधान,अमित डोगरा एक्सीयन जलशक्ति बिभाग,खण्डविकास अधिकारी कंवर सिंह, बिजली बिभाग एक्सीयन अमन चौधरी, लोकनिर्माण बिभाग एसडीओ भरत भूषण, डीसी राणा नायाब तहसीलदार , एससीओ जलशक्ति बिभाग एसडीओ जलशक्ति बिभाग अजय सोहल,रेवेन्यू बिभाग के अधिकारी,सोइलकंजेर्वशन,शिक्षा बिभाग के अधिकारी ,नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य,प्रधान तिलक राज,प्रधान मंजीत राणा,प्रधान अजय बबली,किरण बाला,सरिता सैनी,श्यामा गुलेरिया, चंगर क्षेत्र कमेटी सेवादल अध्यक्ष अमर सिंह,विक्रम राणा,कैलाश राणा आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...