
देहरा – शिव गुलेरिया
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला दौरे पर आ रहे है। प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा।
प्रधानमंत्री के स्वागत में रखे गए रॉड शो में देहरा विधानसभा से भारतीय जनता युवा मोर्चा के 500 कार्यकर्ता धर्मशाला जा कर प्रधानमंत्री का अभिनंन्दन करेंगे।
भाजयुमो के कार्यकर्ता किस तरह से धर्मशाला पहुंचेंगे? इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत ने देहरा की विभिन्न विभिन्न पंचायतों में जाकर युवाओँ व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की।
डॉ सुकृत ने कहा कि देहरा के युवाओं में प्रधानमंत्री के स्वागत व अभिनन्द को लेकर खासा उत्साह है।
उन्होंने कहा कि देहरा के युवा इस बात को समझते है कि उनके पास अनुराग ठाकुर जैसे युवा सांसद है जो पूरे देश मे युवा सेवा एवं खेल मंत्री होने के नाते युवाओँ का नेतृत्व कर रहा है और यह सारी देन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की है इसलिए उनका स्वागत व अभिनंदन करना हमारी जिमेबारी बनती है।
