प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 जिलों की सूची, हिमाचल का यह जिला दूसरे नंबर पर

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पीएमजीएसवाई) के तहत वर्ष 2021-22 के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 जिलों की सूची जारी की है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ने जगह बनाई है।

पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करने में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल के मंडी जिले ने योजना के तहत 2021-22 में 421.88 किमी सड़क के निर्माण का लक्ष्य पूरा कर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है।

इसी तरह कांगड़ा 244.075 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कर 20वें नंबर पर रहा। चंबा 238.216 किमी सड़कों का निर्माण कर 21वें और शिमला 211.465 किमी सड़क निर्माण के साथ 28वें नंबर पर रहा है।

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...