प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र महिलाओं को निःशुल्क मिलेंगे एलपीजी गैस कनेक्शन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र महिलाओं को नए निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति का गठन कर दिया गया है। यह समिति योजना से जुड़े सभी कार्यों की निगरानी करेगी। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवाना है, उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2050 रुपये मूल्य तक का निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों में पूर्ण रूप से भरा हुआ केवाईसी फार्म, पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आवेदक सहित पूरे परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वंचना घोषणा पत्र आदि आवेदन के साथ प्रस्तुत करने होंगे। लाभार्थियों के घर का भौतिक निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंच सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...