
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
प्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वागिण विकास के लिए वचनबद्ध हैं।जिसे डबल इंजन वाली सरकार पूरा कर रही हैं। यह बात प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत तनवौल के नाल गांव को राष्ट्रीय उच्च मार्ग से जोड़ने वाली सम्पर्क सड़क के विस्तारीकरण का भूमिपूजन करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहीं।
इस सम्पर्क सड़क के विस्तारीकरण पर प्रथम चरण में 20 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के अनेक गांवों को सडक सुविधा से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है।
नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70 से 80 फीसदी गांव सम्पर्क सड़कों से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जय राम ठाकुर सरकार दोनों सरकारें मिलकर डबल इंजन की सरकारें काफी कार्य कर रही हैं।
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है।जो लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित रह गए हैं उन्हें प्रदेश सरकार इन्हें उपयोजनाओं के साथ जोड़ कर प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचा रही हैं।
केंद्र और प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का सर्वागिण विकास करने के लिए वचनबद्ध हैं।
इस अवसर पर उनके साथ पंचायत समिति सदस्य रगी राम ठाकुर, ग्राम पंचायत कुटैहला के प्रधान बाल कृष्ण ठाकुर, ग्राम पंचायत तनवौल के प्रधान कृष्ण सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कुटैहला के उपप्रधान रोहित ठाकुर, सहायक अभियंता लोनिवि उपमंडल स्वारघाट, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
