देहरा – शिव गुलेरिया
आज भारतीय जानता पार्टी ज़िला देहरा की बैठक ज़िला के अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में देहरा रैन बसेरा में हुई।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की चर्चा और रूपरेखा तैयार की गई।
प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रत्येक मण्डलों में रक्तदान शिविर और स्व्यास्थ्य कैम्प के साथ प्रत्येक मण्डलों में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जायेगा।
संजीव शर्मा ने कांगेस सरकार पर खूब हल्ला बोला और कहा की कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई है इतनी गारण्टियों की घोषणा कर दी प्रन्तु कोसते सिर्फ़ केंद्र को हैं।
प्रैस वार्ता में ज़िलाअध्यक्ष ने कहा की 25 सिम्तबर 2023 को प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता विधान सभा का घेराव करेंगे और देहरा ज़िला से भी 600 कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का घेराव करने शिमला जायेगे
ये रहे उपस्थित
ज़िला कार्यसमिति की बैठक में विशेष रूप से प्रदेश सचिव और हमीरपुर लोकसभा सह प्रभारी सुमित शर्मा, पूर्व मन्त्री रमेश ध्वाला, पूर्व मंत्री रवींद्र रवि उपस्तिथ रहे और साथ में ज़िला महामंत्री जगदीप, विजय, तीनों मण्डलों के अध्यक्ष के साथ ज़िला मण्डल के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

