प्रदेश सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नही जिसका वह जश्न मना सकें

--Advertisement--

Image

शिमला,23 दिसम्बर.जसपाल ठाकुर
कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा सरकार के चार साल के होने वाले आयोजन को प्रदेश के लोगों के साथ एक धोखा बताते हुए कहा है कि सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नही है जिसका वह जश्न मना सकें। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार  हॉल ही में प्रदेश में हुए मंडी ससंदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद जनमत खो चुकी है और उसे अब सरकारी धन व मशीनरी के दुरुपयोग करने का कोई नैतिक अधिकार नही है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि एक तरफ प्रदेश में सरकार को अपने खर्चे चलाने के लिये ऋण की वेशाखियों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि चार साल में जयराम सरकार ने फिजूलखर्ची कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
हर्षवर्धन ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफ़ल साबित हुई है। प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद सरकार कर्मचारियों को लुभाने में लगी है।लोगों को अब बड़े बड़े सब्जबाग दिखाए जा रहें है। अपने चार साल के कार्यकाल में सरकार ने न तो कभी कर्मचारियों की ही कोई सुध ली न ही आम लोगों की।कोरोना काल मे लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है पर सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नही दी।
हर्षवर्धन ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा व्यवसाय पर्यटन और इससे जुड़े लोगों ट्रांसपोर्टरों तक कि इस सरकार ने कोई मदद नही की। केवल घोषणाएं कर उन्हें आंकड़े दिखा कर भर्मित किया गया। आज दिन तक व्यवसायिक बैंकों के बढ़ते कर्ज के नीचे दबते रहें है, उन्हें कोई भी राहत न तो केंद्र सरकार ने ही दी और न ही प्रदेश सरकार ने।
हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार को अपने चार साल के इस कुशासन पर प्रदेशवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसा है नही, अपने समारोह करने के लिये प्रदेश को कर्जो में डुबोया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार की फिजूलखर्ची के लिये उसे कभी माफ नही करेगी और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...