प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगों को राहत कार्यो के लिये जी.एस. बाली को प्रभारी नियुक्ति किया है।

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगों को राहत कार्यो के लिये कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री जी.एस. बाली को प्रभारी नियुक्ति किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने यहां बताया कि जी.एस. बाली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, सभी कांग्रेस विधायक, पूर्व सासंद,पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक व सभी जिलाध्यक्षों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन की निगरानी भी करेंगे,जिससे प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थापित इन राहत केंद्रों में बेहतर कार्य हो सकें।

शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व जी.एस.बाली आपसी समन्वय के साथ राहत कार्यो की निगरानी करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा स्थापित सभी राहत केंद्रों को अपनी दैनिक रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्थापित कंट्रोल रूम को देनी होगी ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना से प्रभावित लोगों को ओक्ससीज, दवाइयों, उनके रहने व खाने आदि की हर सम्भव सहायता की जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...