प्रदेश के प्रत्येक गांव को प्रधान मंत्री ग्रामसडक योजना से जोड़ने का अनुरोध ।

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 10 मार्च,2021: राजीव जस्वाल
कांगड़ा -चम्बा  लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने हिमाचल प्रदेश के सीमांत एवम दूरस्थ क्षेत्रों में प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण को द्रुततर गति प्रदान करने का केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से अनुरोध किया है । उन्होंने कहा है हिमाचल प्रदेश के 18711 में से गत फरवरी मास तक केवल 13,997 गांवों को सम्पर्क सड़कों से जोड़ा गया है, जबकि 4404गांव सम्पर्क सड़कों से वंचित हैं. जिससे  प्रदेश के6,36,549 लोगों को यह सुविधा प्राप्त नहीं हो रही ।
गत दिवस लोक सभा में प्रदेश के दूरस्थ एवम सीमांत क्षेत्रों सम्पर्क सड़कों के सम्बंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए,सांसद किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चीन से लगते लाहुल-स्पीति व किन्नौर के सम्बंध में तो केंद्र ने जानकारी प्रदान कर दी है,
लेकिन प्रदेश के सबसे अधिक आकांक्षी ज़िला चम्बा के विषय में जानकारी नहीं दी गयी. जबकि चम्बा ज़िला की पाकिस्तान से हवाई दूरी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि चम्बा क्षेत्र के डलहौज़ी सर्कल में 315 गांव के 82464 लोग सम्पर्क सड़कों की सुविधा से वंचित है । जिसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों के युवा रोजगार की तलाश में इन क्षेत्रों से पलायन कर रहे है ।
उन्होंने कहा इसी तरह कांगड़ा ज़िला के पालमपुर तथा नूरपुर सर्कल के अंतर्गत 307 गांवों के 18582 लोगों को भी अभी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सम्पर्क सड़क की सुविधा प्राप्त नहीं हुई है ।
उन्होंने कहा इन गांवों के लिए केंद्र सरकार को जनसँख्या सम्बन्धी व अन्य मानकों के सम्बंध में छूट देनी चाहिए.उन्होंने कहा कि इन छूटी हुई बस्तियों में से 3851 ऐसी बस्तियां हैं जिनकी जनसँख्या 250 से कम है ।
सांसद किशन कपूर ने कहा कि वे शीघ्र ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे, ताकि शीघ्र ही प्रदेश के इन छूटे हुए गांवों को सम्पर्क-सड़क से जोड़ा जा सके ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...