पौधों से होगी ओजोन परत की रक्षा : अनामिका चौधरी

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

‘विश्व ओजोन दिवस’ पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली की इको क्लब की संयोजिका मोनिका शर्मा की देख रेख में द्रोणाचार्य कॉलेज प्रशिक्षुओं ने छात्र-छात्राओं को को जागरूक किया।

वहीं प्रार्थना सभा में बीएड प्रशिक्षु स्मृति ने बताया कि ओजोन परत पृथ्वी पर निवास करनेवाले जीव-जंतुओं को सूर्य से निकलनेवाली पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से बचाता है। हमें इस परत को बर्बाद होने से बचाना है।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी ने कहा कि जिस तरह छाता हमें धूप और बारिश से बचाता है, उसी तरह ओजोन परत पृथ्वी के जीवन को बचाने के लिए रक्षा कवच की तरह काम करता है।

ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रासायनिक पदार्थों का कम-से-कम इस्तेमाल कर हम मानव जाति के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न को खत्म करने में अपनी भूूमिका निभा सकते हैं। वहीं बीएड प्रशिक्षुओं ने स्कूल को एक पौधा देकर कर ओजोन परत को बचाने का संदेश दिया।

इस मौके पर स्कूल के समस्त शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...