पॉलिसी के फेर में फंसी जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी भर्ती, MTW के तौर पर होनी है नियुक्तियां

--Advertisement--

प्रदेश सरकार ने 319 पदों पर करूणामूलक आधार पर पदों को भरने की दी है मंजूरी, मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर होने है नियुक्तियां, विभाग के लिए नहीं है ऐसी पॉलिसी

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग में करूणामूलक आधार पर होने वाली भर्ती फंस गई है। सरकार ने चतुर्थ श्रेणी में 319 पदों को भरने के लिए अपनी तरफ से मंजूरी प्रदान की है।

मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर यह नियुक्तियां होनी है, लेकिन अभी तक इसकी पॉलिसी ही नहीं बन पाई है। जिसके कारण करूणामूलक नौकरी की आस में बैठे योग्य लोगों का इंतजार भी बढ़ गया है।

अहम है कि प्रदेश में सैकड़ों बेरोजगार करूणामूलक आधार पर नौकरी की मांग प्रदेश सरकार के समक्ष उठा रहे थे। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश सरकार ने राज्य में अनुकंपा आधार पर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में भर्ती करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

इस कड़ी में जल शक्ति विभाग के तहत तृतीय श्रेणी में जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट आईटी के एक सौ पदों पर नियुक्तियों को लेकर कदमताल शुरू की और इन अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर मामले को आगामी कारवाई के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष भेज दी है।

वहीं सरकार ने जल शक्ति विभाग के तहत ही चतुर्थ श्रेणी में 319 पदों पर मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्तियां करूणामूलक आधार पर करने की भी हरी झंडी प्रदान की है।

रोचक है कि अभी तक मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्तियां का प्रावधान नहीं है। इसके चलते जल शक्ति विभाग इस प्रक्रिया को आरंभ नहीं कर पाया है।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि पूर्व में जल शक्ति विभाग के तहत करूणामूलक आधार पर चतुर्थ श्रेणी में बेलदार समेत अन्य अन्य पदों पर भर्तियां की जाती थी। जिससे अब विभाग भी इन नियुक्तियों को लेकर अब सरकार के आगामी दिशा-निर्देशों के इंतजार में है।

बताया जा रहा है कि विभाग जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती को लेकर पॉलिसी बना रहा है और इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चला हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि पॉलिसी बनने के बाद ही विभाग में करूणामूलक आधार पर चतुर्थ श्रेणी में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो पाएगी।

सूत्रों का कहना है कि इस भर्ती को लेकर विभाग की ओर से अपनी तैयारी पूरी कर ली गई है और अब बस पॉलिसी का इंतजार कर रहा है।

उधर, करूणामूलक नौकरी की आस में बैठे सैकड़ों लोगों ने सरकार से भी मांग की है कि जल्द से जल्द नियुक्तियों को लेकर कारवाई की जाए। उनका कहना है कि वह लंबे समय से नौकरी की आस में बैठे हुए है। लेकिन नियुक्तियों की प्रक्रिया का इंतजार लगातार बढ़ रहा है।

जल शक्ति विभाग प्रमुख अभियंता ई. अंजू शर्मा के बोल

उधर, जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता ई. अंजू शर्मा का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी में 319 पदों पर करूणामूलक आधार पर नियुक्तियां होनी है।

उन्होंने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर के रूप में यह नियुक्तियां होनी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पॉलिसी बननी है और यह अभी तक मामला सरकार के स्तर पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...

5 हजार रुपए में डोला फॉरेस्ट गार्ड का ईमान, रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा

5 हजार रुपए में डोला फॉरेस्ट गार्ड का ईमान, रिश्वत...