पैरामिलिट्री कल्याण संगठन ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां से की भेंट, पुलवामा बलिदानी की पत्नी को किया गया सम्मानित

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पैरामिलिट्री कल्याण संगठन जिला कांगड़ा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को फॉरेस्ट रेस्ट हाउस रैत में उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया से भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों को रखा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश चीफ़ पैट्रन एम.एल. ठाकुर ने किया। उन्होंने पैरामिलिट्री बलों के लिए सेना की तर्ज पर पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड के गठन तथा संगठन के जिला कांगड़ा कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध करवाने की मांग की।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पैरामिलिट्री बलों की इन जायज़ मांगों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के समक्ष रखा जाएगा और जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर पुलवामा हमले में शहीद हुए हिमाचल के वीर जवान तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह राणा, मानवीर कटोच, जिला कोषाध्यक्ष कुशल राणा, जगदीश चौधरी, मुल्तान सिंह, इंद्र सिंह, मदन लाल, उत्तम सिंह, रमेश चौधरी, बिनता देवी, सुजाता देवी सहित 50 से अधिक सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री बलों के सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...