पेड़ पर करंट, पशुओ को चारा काटते समय युवक की मौत

--Advertisement--

सलूणी के बयाना में पेश आया दर्दनाक हादसा; मामले की जांच में जुटी सुरंगानी पुलिस

चम्बा – भूषण गुरुंग

सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत बयाना में करंट का झटका लगने के कारण पेड़ से गिरकर ग्रामीण मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र स्व. किशन चंद वासी गांव खमोठ पोस्ट आफिस सुरंगानी के तौर पर की गई।

पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इत्तला रिपोर्ट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार खमोठ गांव का रवि कुमार बुधवार सवेरे घर के समीप पेड़ से पशुओं के चारा काट रहा था। इसी दौरान पेड़ की एक टहनी साथ गुजरती बिजली की तार पर जा गिरी। इससे बिजली की तारें आपस में जुडऩे से रवि कुमार को करंट का झटका लगने के कारण पेड़ से नीचे गिर पड़ा।

रवि कुमार के पेड़ से गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने तुरंत अचेतावस्था में उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने रवि कुमार को मृत घोषित करार दे दिया।

इसी बीच घटना की सूचना पाते ही सुरंगानी पुलिस चौकी से टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज करने के साथ ही अन्य कागजी औपचारिकताएं निपटाई।

पुलिस ने परिजनों के बयान व आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

एसडीपीओ सलूणी रमाकांत ठाकुर के बोल

उधर, एसडीपीओ सलूणी रमाकांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...