
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
आज सभी कोरोना की मार झेल रहे है। आज पेट्रोल आज पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा हुआ है।पिछले 28 दिन में पेट्रोल 4.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5.04 रुपए प्रति लीटर बढ़े है इससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। सरकारी पेट्रोल कम्पनियों की यह लूट कब तक जारी रहेगी। इसके ऊपर रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से शहरी क्षेत्र का जन जीवन बमुश्किल हो चुका है।
आज की तारीख में एल पी जी का गैस का सिलेंडर करीब 900 रुपये की दर को पार का चुका है। जिला कांग्रेस महासचिव संदीप ने कहा बड़ा सवाल यह है कि देश मे भाजपा की सरकार ने “एक राष्ट्र एक कर” एक नारा दिया था लेकिन अब भी डीज़ल और पेट्रोल को “एक राष्ट्र एक कर” के दायरे से बाहर क्यों रख जा रहा है, क्यों डीज़ल और पेट्रोल को जी एस टी के दायरे में नहीं लाया जा रहा है।
यह दोगली नीति क्यों अपनाई जा रही है। इससे महसूस होता है कि भाजपा की सरकार को आमलोंगो की मुसीबतों से कुछ लेना देना नहीं है। एल पी जी गैस की कीमत पिछले दो माह में करीब 195 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। इसकी वजह से आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे आम लोगों को और ज़्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
मज़े की बात है कि “18 अक्तूबर, 2014 को सरकार ने डीज़ल पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर इसका बोझ आम जनता पर डाल दिया, तब से लेकर आज तक सरकारी लूट चालू है और पूछने वाला भी कोई नहीं।
आदर सहित
संदीप सांख्यान
महासचिव, जिला कांग्रेस
बिलासपुर (हि.प्र)
